कांग्रेस से 'आजाद' होकर गुलाम नबी ने राहुल पर लगाएं गंभीर आरोप, बोले- रिमोट कंट्रोल मॉडल ने पार्टी को बर्बाद किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:11 PM IST

Ghulam Nabi Azad : कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम कांग्रेस संगठन के बड़े पदों पर काम कर चुके है।

कांग्रेस से 'आजाद' होकर गुलाम नबी ने राहुल पर लगाएं गंभीर आरोप, बोले- रिमोट कंट्रोल मॉडल ने पार्टी को बर्बाद किया

Ghulam Nabi Azad : कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुलाम कांग्रेस संगठन के बड़े पदों पर काम कर चुके है। वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के साथ काम कर चुके हैं। जी-23 के सक्रिय सदस्य आजाद कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आजाद का यह इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने जा रही है। उसे अपने लिए नया अध्यक्ष भी चुनना है। 

सोनिया गांधी को भेजा अपना त्यागपत्र
आजाद ने अपने त्यागपत्र की जो चिट्ठी लिखी है, उसमें उन्होंने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि राहुल ने पार्टी में लोकतंत्र खत्म कर दिया। कांग्रेस नेता ने अपनी चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी है। आजाद की नाराजगी उस समय भी सामने आई जब उन्हें जम्मू और कश्मीर इकाई का कैंपेन कमेटी का चेयरमैन और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का सदस्य नियुक्त किया। इस नियुक्ति के कुछ घंटे बाद ही आजाद ने इस पद से इस्तीफा दे दिया।  

सोनिया केवल नाम की अध्यक्ष-आजाद
अपने पत्र में आजाद ने लिखा है, 'सोनिया गांधी केवल नाम की अध्यक्ष हैं। सभी फैसले राहुल गांधी लेते हैं। वह बचकाना हरकत करते हैं। उन्होंने मेरे सुझावों को नजरंदाज किया।'

कांग्रेस पहले खुद को जोड़े : टॉम वडक्कन
त्यागपत्र की खबर पर भाजपा नेता टॉम वडक्कन ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। मां, बेटे और बेटी ने पार्टी को इस हालत में पहुंचा दिया कि वरिष्ठ नेता कांग्रेस से दूर हो रहे हैं। कांग्रेस को 'भारत जोड़ो' अभियान बाद में चलाना चाहिए, पहले उसे खुद को जोड़ना चाहिए। 

End of Article