Corona in St Francis school Indirapuram: गाजियाबाद में एक स्कूल के दो बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऑफलाइन क्लास को तीन दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है, स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह दोनों ही छात्र कुछ समय से स्कूल नहीं आ रहे थे, जिसके बाद इनके पेरेंट्स से पूछ गया तो उन्होंने उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।
इसके बाद ही एहतियातन तीन दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है और इस दौरान ऑनलाइन क्लासें चलाने की बात कही जा रही है।स्कूल में कोविड-19 के दो केस सामने आने के बाद तीन दिनों तक ऑफलाइन क्लासेज को स्थगित किया गया है। 11 से 13 अप्रैल तक पढ़ाई सिर्फ ऑनलाइन मीडियम से ही होगी।
देश में फिर से कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं
स्कूल में कोरोना के मामले सामने आने के बाद पेरेंट्स को अपने बच्चों पर नजर बनाये रखने और जरूरी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। गौर हो कि देश में फिर से कोरोना संक्रमित मिलने लगे हैं और दिल्ली में भी कुछ नए केस सामने आए हैं।
कोरोना मामलों में गिरावट के बीच स्कूल और कॉलेज भी खोल दिए गए
कोरोना की तीसरी लहर का कहर समाप्त होने के बाद से देश के अधिकतर राज्यों में पाबंदी हटा ली गई हैं, साथ ही कोरोना मामलों में गिरावट के बीच स्कूल और कॉलेज भी खोल दिए गए हैं। 

