Gandhi Jayanti 2020 : गांधी जी के बारे में ये 10 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2020, 09:23 AM IST

Gandhi Jayanti 2020 : गांधी जी का जीवन एक दर्शन है। उनके जीवन से जुड़ीं ऐसी कई कहानियां और किस्से हैं जो लोगों को प्रेरित करते हैं। गांधी जी से जुड़े कुछ अहम किस्सों को आपको जानना चाहिए।

Gandhi Jayanti 2020 : गांधी जी के बारे में ये 10 बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : प्रत्येक साल दो अक्टूबर को देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में गांधी का योगदान अतुलनीय है। इस आंदोलन में महात्मा गांधी यदि नहीं होते तो शायद देश अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त नहीं हो पाता। आंदोलन के लिए 'अंहिसा' के मार्ग का रास्ता अपनाने वाले महात्मा गांधी ने देशवासियों को दूर तक प्रभावित किया। उन्हीं के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। गांधी जी का जीवन एक दर्शन है। उनके जीवन से जुड़ीं ऐसी कई कहानियां और किस्से हैं जो लोगों को प्रेरित करते हैं। आइए, गांधी जी से जुड़े कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में हम यहां जानते हैं-

  1. महात्मा गांधी की प्रेरणा से चार महाद्वीपों के 12 देशों में नागरिकों ने आंदोलन चलाए।
  2. महात्मा गांधी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पांच बार नामित किया गया था।
  3. गांधी के निधन के 21 साल बाद ब्रिटेन ने उनके नाम पर स्टैंप जारी किया। अंग्रेजों के खिलाफ ही गांधी ने अपना आंदोलन चलाया था।
  4. महात्मा गांधी के निधन के बाद जो उनकी अंतिम यात्रा निकली वह आठ किलोमीटर लंबी थी।
  5. गांधी ने अपने समय की दिग्गज हस्तियों टॉलस्टॉय, आइंस्टीन, हिटलर और चार्ली चैपलिन के साथ पत्राचार कार्य किया था।
  6. भारत के बाहर 48 सड़कों के नाम महात्मा गांधी के नाम पर हैं।
  7. एप्पल कंपनी के सीईओ स्टीव जॉब्स भी गांधी जी की तरह चश्मा पहनते हैं। यह गांधी जी को श्रद्धांजलि है।
  8. 1934 में भागलपुर में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए उन्होंने अपने ऑटोग्राफ के लिए पांच-पांच रुपये की राशि ली थी।
  9. नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने गांधीजी को महात्मा की उपाधि दी थी।
  10. देश को जब आजादी मिली उस समय गांधी जी दिल्ली में नहीं थे। वह कोलकाता में थे। 
End of Article