पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 07:11 PM IST

पंजाब के बुजुर्ग नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले, पंजाब की राजनीति के बुजुर्ग और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक, 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती कराया गया।

डीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक संदीप शर्मा ने मीडिया को बताया कि बादल की हालत स्थिर है। चुनाव से कुछ हफ्ते पहले, बादल सीनियर मुक्तसर जिले में अपने चुनाव क्षेत्र लांबी का दौरा कर रहे थे।
 

End of Article