JK Dutt:'मुंबई आतंकी हमले' का नेतृत्व करने वाले एनएसजी के एक्स डीजी जेके दत्त का कोरोना से निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2021, 08:55 PM IST

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के पूर्व महानिदेशक रहे जे के दत्त को भी कोरोना ने अपना शिकार बना लिया, उनका कोविड संक्रमण संबधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया है।

JK Dutt:'मुंबई आतंकी हमले' का नेतृत्व करने वाले एनएसजी के एक्स डीजी जेके दत्त का कोरोना से निधन

NSG chief JK Dutt passed away: कोरोना की मार से ना जाने कितनों की मौत हो चुकी है इस जानलेवा बीमारी ने देश के तमाम नामचीन चेहरों को भी शिकार बनाया है, ताजा घटनाक्रम में देश में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के  पूर्व महानिदेशक रहे जे के दत्त की भी डेथ की खबर आज सामने आई वो भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे।

गौर हो साल  2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड  के पूर्व महानिदेशक जे के दत्त का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण बुधवार को निधन हो गया वह 72 वर्ष के थे।

उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी दत्त का ऑक्सीजन का स्तर गिरना शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें 14 अप्रैल को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, 'दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका आज अपराह्न साढ़े तीन बजे निधन हो गया।' दत्त के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा नोएडा में रहता है और उनकी बेटी अमेरिका में रहती है।
 

End of Article