दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में लगी आग, इस वजह से लगी आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 08:58 PM IST

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग पर काबू पाया गया।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में लगी आग, इस वजह से लगी आग
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : लुटियन दिल्ली क्षेत्र में अकबर रोड पर स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यालय में बुधवार को शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम साढ़े सात बजे मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सूत्रों ने बताया कि मामूली आग लगी थी और कार्यालय के कर्मचारियों ने आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पा लिया।

नई दिल्ली जिले में कांग्रेस कार्यालय में आज शाम करीब सात बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है। एसी में बिजली की खराबी आ गई जिससे आग लग गई। कनॉट प्लेस फायर स्टेशन के प्रेम लाल ने बताया कि इसे पूरी तरह से बुझा दिया गया है। 

End of Article