Surat Fire: सूरत की कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़िया पहुंची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2020, 08:10 PM IST

Surat Fire: गुजरात के सूरत स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Surat Fire: सूरत की कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़िया पहुंची

सूरत: गुजरात के सूरत स्थित सचिन जीआईडीसी एरिया में में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। 12 फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। आग लगने के बाद की तो तस्वीरें सामने आई हैं वो विचलित कर देने वाली है और जिसमें आग की भयंकर लपटें और काले धुंए का गुबार देखा जा सकता है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

End of Article