Dog vs Man: कुत्ते के काटने को लेकर कई जगहों पर मचा बवाल, पालतू कुत्तों को किसने बनाया 'कातिल'?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 08:51 AM IST

Dog Bite In Lift: हाल-फिलहाल में कुत्तों के काटने की जो भी घटनाएं सामने आई हैं। इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है कि आखिर इसमें कसूरवार कौन है।

Dog vs Man: कुत्ते के काटने को लेकर कई जगहों पर मचा बवाल, पालतू कुत्तों को किसने बनाया 'कातिल'?

Dog Attack News: ये खबर हमसे और आप सभी से जुड़ी हुई है क्योंकि हम जहां भी रहते हैं चाहे वो कोई मोहल्ला हो, सोसाइटी हो या कहीं और, डॉग्स हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। वो हमारे सबसे वफादार के तौर पर जाने जाते हैं और कई लोग बिल्कुल किसी फैमिली मेंबर की तरह उसे ट्रीट करते हैं। लेकिन अब वही डॉग्स को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है क्योंकि एक के बाद एक कई जगहों से डॉग्स के अटैक की खबरें सामने आई हैं। गाजियाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक 10 साल के बच्चे पर पिटबुल ब्रिड के डॉग ने अटैक कर दिया।

बच्चे को लगे 150 टांके

यहां हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं उसमें सीसीटीवी की तस्वीरें भले ही धुंधली हैं लेकिन ये बताती हैं कि घर से बाहर खेलने गया आपका बच्चा सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि कभी भी उस पर आपके किसी पड़ोसी या कोई आवारा डॉग हमला कर सकता है और आपके बच्चे को बुरी तरह घायल कर सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल फिलहाल में हमारे आसपास ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला यूपी के गाजियाबाद का है...जहां 10 साल के एक बच्चे पर पिटबुल ब्रिड के डॉग ने अटैक कर दिया .हमला उस वक्त हुआ, जब बच्चा पार्क में खेल रहा था। इस हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया और उसके करीब 150 टांके लगे हैं।

डिलीवरी ब्वॉय का प्राइवेट पार्ट काटा

फिलहाल निगम ने कुत्ते के मालिक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। गाजियाबाद के साथ नोएडा के सेक्टर 151 की जेपी अमन सोसाइटी में एक मामला सामने आया है जहां लिफ्ट में डॉग को ले जाने को लेकर सोसाइटी की एक महिला और एक शख्स के बीच विवाद हो गया। वहीं मुंबई के पनवेल में डॉग ने लिफ्ट के बाह जोमैटो के डिलिवरी मैन पर ही हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। लिफ्ट से निकलते हुए शख्स पर डॉग ने किया सीधे हमला कर दिया जिसाक CCTV वीडियो भी सामने आया है।

सवाल यही है कि आखिर इस समस्या का हल क्या है। प्रशासन की तरफ से डॉग्स पालने को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं लेकिन कोई इन नियमों का पालन नहीं करता। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो उम्मीद है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा