कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, केंद्र ने इन 5 राज्यों को लिखा पत्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 09:54 PM IST

कोरोना वायरस की बढ़ती सकारात्मकता दर और मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और मिजोरम को पत्र लिखा है।

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, केंद्र ने इन 5 राज्यों को लिखा पत्र

कोरोना वायरस की बढ़ती सकारात्मकता दर और मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और मिजोरम को पत्र लिखा है। आज भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1247 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,45,527 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11,860 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि छोटे बच्चों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के प्रमुख कारण हैं स्कूलों के खुलने, बच्चों में टीकाकरण की कम दर और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि कोविड उपायों का सही तरीके से पालन नहीं होना। सोमवार को भारत में संक्रमण के 2183 मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड के मामलों में 90 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय का देश में मुख्य रूप से ओमिक्रॉन के बीए.2 सब-वेरिएंट का प्रकोप है। पिछले दो वर्षो के दौरान दुनियाभर में बच्चों में कोविड के मामले काफी कम थे, मगर पिछले साल नवंबर के अंत में शुरू हुई ओमिक्रॉन लहर ने बच्चों में संक्रमण बढ़ा दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!