Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, बताया जमीन से जुड़ा व्यक्ति, दिए कई सुझाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 12:19 AM IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज मुलाकात हुई। बैठक के बाद सिद्धू ने मान की प्रशंसा की और कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए हैं।

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, बताया जमीन से जुड़ा व्यक्ति, दिए कई सुझाव

पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। बैठक के बाद सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी मुख्यमंत्री से मिला हूं। वह जमीन से जुड़े हैं।

बैठक के बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया कि सबसे रचनात्मक 50 मिनट बिताए...पंजाब समर्थक एजेंडे को दोहराया जिसके लिए मैं वर्षों से खड़ा हूं, आय उत्पन्न करने के साधनों के बारे में बात की, यह पंजाब की समस्या को समाप्त करने का एकमात्र समाधान है। सीएम भगवंत मान बहुत ग्रहणशील थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। 

सिद्धू ने कहा कि हमने कानून-व्यवस्था, वित्तीय आपातकाल, नशीली दवाओं की समस्या और ड्रग तस्करों और पुलिस के बीच गठजोड़ के बारे में बात की। हमारे बीच बैठक सकारात्मक रही। सिद्धू ने पंजाब में सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए भी सीएम मान की तारीफ की। 

पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मान को कई सुझाव दिए, जिसमें निम्न शामिल हैं: ठेकेदारों के माध्यम से शराब की बिक्री नहीं करना। पेट्रोल, डीजल, रेत और शराब पर नियंत्रण। आबकारी राजस्व की चोरी रोकना। बिजली खरीद समझौतों को रद्द करना जिससे लोगों को सस्ती बिजली मिल सके। केबल पर एकाधिकार तोड़ना।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

PM Modi ने दी ISRO को बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग से देश की नेविगेशन तकनीक को मिलेगी मजबूती

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

'राष्ट्र प्रथम' का संदेश, एकता का संकल्प... सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

सरदार पटेल जयंती : बिखरी रियासतों से अखंड भारत तक... लौह पुरुष के 5 फैसले, जिन्होंने बदल दी देश की तस्वीर

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

आज की ताजा खबर: वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी, हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा

पासीघाट हिंसा मामला : सर्च वारंट में पत्रकार का नाम, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की अरुणाचल पुलिस की निंदा