शपथ लेने के बाद पहली बार राम के दरबार में पहुंचे योगी, अयोध्या मंडल की बैठक में करेंगे समीक्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 07:32 PM IST

दूसरी बार यूपी की कमान संभालने के बाद सीएम योगी आज पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। रामलला के जन्मोत्सव और रामनवमी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे

शपथ लेने के बाद पहली बार राम के दरबार में पहुंचे योगी, अयोध्या मंडल की बैठक में करेंगे समीक्षा
Photo Credit: Twitter

अयोध्या: दूसरी बार यूपी की कमान संभालने के बाद सीएम योगी आज पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या मंडल की बैठक में समीक्षा करेंगे। अपने पहले कार्यकाल के दौरान योगी करीब 46 बार अयोध्या पहुंचे थे। रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद सीएम योगी अयोध्या मंडल समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे।

कुछ ऐसा है सीएम का कार्यक्रम कार्यक्रम

रात में देवीपाटन मंडल (बलरामपुर) में रात्रि विश्राम करने के बाद 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के जन्मोत्सव और चैत्र रामनवमी मेला को लेकर अयोध्या के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम बलरामपुर और फिर वहां से सिद्धार्थनगर जाएंगे जहां वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने लखनऊ में अपने काफिले की सुरक्षित रवानगी के लिए रोके गए सामान्य यातायात में फंसी एक एंबुलेंस को अपनी गाड़ी रोककर जाने का रास्ता दिया। 

दिया है ये आदेश

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दो अप्रैल से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और सक्रिय व प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि योगी ने स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह विभाग से 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत प्राथमिकताएं तय कर तेजी से कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने बताया कि योगी ने पुलिस विभाग में 100 दिनों में कम से कम 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ