Bandipora Terror Attack: बांदीपोरा में टैक्सी स्टैंड के पास धमाका, 6 लोग घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2021, 12:00 PM IST

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने टैक्सी स्टैंड के पास ग्रेनेड के जरिए धमाका किया जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

Bandipora Terror Attack: बांदीपोरा में टैक्सी स्टैंड के पास धमाका, 6 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में टैक्सी स्टैंड के पास धमाके में 6 लोग घायल हो गए हैं। आंतकियों ने ग्रेनेड के जरिए धमाका किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा  कि आतंकवादियों ने संबल बस स्टैंड के पास सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सेना के एक काफिले पर ग्रेनेड फेंका। उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क के किनारे ही फट गया।’’उन्होंने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आतंकियों की होगी पहचान
सुरक्षा बलों का कहना है कि इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन आतंकी तत्वों के ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश जारी है। इस तरह की घटना पर लगाम लगाने के लिए और उपायों पर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा बल अपनी तरफ से पूरी तरह से चौकस हैं। 


End of Article