Explosion in Punjab: पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस विभाग की बिल्डिंग के बाहर हुआ धमाका, टकराई रॉकेट जैसी चीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2022, 01:26 AM IST

Mohali Punjab Explosion:पंजाब के मोहाली से सोमवार रात बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि यहां इंटेलिंजेंस दफ्तर के बाहर धमाका हुआ है, रॉकेट जैसी चीज गिरने के बाद ब्लास्ट की आवाज सामने आई है।

Explosion in Punjab: पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस विभाग की बिल्डिंग के बाहर हुआ धमाका, टकराई रॉकेट जैसी चीज

नई दिल्ली: पंजाब के मोहाली (Mohali) से सोमवार रात बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि यहां इंटेलिंजेंस दफ्तर के बाहर धमाका (Explosion) हुआ है, रॉकेट जैसी चीज गिरने के बाद ब्लास्ट की आवाज सामने आई है। धमाके की वजह से इंटेलिजेंस दफ्तर ( Intelligence Department building) की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं।

वहीं अब तक किसी जान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, धमाके के बाद वहां आस-पास हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी दिखाई दी, साथ ही अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया।

पूरे मोहाली जिले को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया। मौके पर पंजाब पुलिस को कुछ विस्फोटक मिलने की भी खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है, मामले का सघनता से जांच जारी है।

गौर हो कि पिछले कुछ समय में पंजाब में ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट, रोपड़ विस्फोट,फिरोजपुर ब्लास्ट, नवाशहर ब्लास्ट आदि अहम हैं, जांच से ये भी बात सामने आ रही है कि आतंकवादी समूहों के पास अत्यधिक परिष्कृत हथियारों तक पहुंच होती जा रही है जोकि एक खतरनाक संकेत है।

पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में शाम को विस्फोट की सूचना

वहीं इस घटना को लेकर मोहाली पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उसके मुताबिक-सेक्टर 77, एसएएस नगर (SAS Nagar) में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है।

End of Article