Earthquake in Gujarat: अब गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2020, 08:46 PM IST

Earthquake Today: गुजरात में रविवार शाम भूकंप के तेज झटके महससू किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है।

Earthquake in Gujarat: अब गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

अहमदाबाद: गुजरात में रविवार शाम भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल गए। यह भूकंप रात 8.13 मिनट पर आया है इसका केंद्र राजकोट के 122 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) में बताया जा रहा है। फिलहाल इससे किसी तरह के जानमाल की खबर नहीं है लेकिन लोगों में भूकंप का खौफ साफ देखा जा सकता है।

शनिवार को राजस्थान में महसूस हुए थे भूंकप के झटके

शनिवार को ही राजस्थान के बीकानेर में शनिवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये थे। मौसम विभाग के अनुसार सुबह दस बजकर 26 मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 आंकी गयी। विभाग के अनुसार इस भूकंप का केंद्र भूतल से 35 किलोमीटर नीचे था ।

पिछले एक महीने के दौरान दिल्ली में कई बार लगे झटके

इससे पहले राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में पिछले एक महीने के दौरान कई बार भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। हालांकि इस दौरान भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के निदेशक बी के बंसल ने तब कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में आये भूकंप के चलते घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन तैयारियां और एहतियाती कदम उठाना जरूरी है।

दिल्ली के भूकंप के इतिहास को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में मामूली भूकंप के झटके असामान्य नहीं हैं। लेकिन जिस तरह से बार-बार यह झटके लग रहे हैं उससे हर कोई हैरान है। 

End of Article