नई दिल्ली। उसकी दस्तक का अंजाम ही बुरा होना। उसने प्रचंड वेग से पश्चिम बंगाल की धरती से टकराया और नतीजा सामने है। पश्चिम बंगाल में अब तक अम्फान चक्रवात की वजह से 72 लोग काल के गाल में समा गये और संपत्ति का नुकसान हजारों करोड़ में है। सीएम ममता बनर्जी कहती हैं कि ऐसी आपदा इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखा। तूफान की वजह से 24 परगना, ईस्ट मिदनापुर समेत कोलकाता, हावड़ा और हुगली ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने पीएम मोदी से राज्य का दौरा करके की अपील की है।
पश्चिम बंगाल में अम्फान ने मचाई तबाही
ममता बनर्जी ने कहा कि तूफान की वजह से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल जो लोग प्रभावित हुए हैं उन्हें ढ़ाई लाख रुपये की मदद की गई है। इन सबके बीच एनडीआरएफ के चीफ एस एन प्रधान ने कहा कि संबंधित राज्य सरकारों के चीफ सेक्रेटरी से वो लगातार संपर्क में हैं। अगले एक से दो दिन के भीतर हालात सामान्य हो जाएंगे।
असम में अब होगी तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक अब पश्चिम बंगाल पर खतरा नहीं है। चक्रवात की वजह से असम और मेघालय में घनघोर बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश के भी अलग अलग हिस्सों में भी तेज बारिश होगी। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 24 से 48 घंटों के अंदर चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा। इससे पहले ओडिशा के जगतसिंहपुर, बंगाल के 24 परगना, ईस्ट मेदिनापुर, कोलाकाता में तूफान के असर को देखा जा सकता है। कच्चे मकान गिरे पड़े हैं, यातायात के साधनों पर बुरा असर पड़ा है। कई जिलों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। 

