अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2021, 05:46 PM IST

Dimple yadav corona possitive:यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव आई है इन दोनों की दो संस्थानों से जांच कराई थी।

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

Akhilesh Yadav wife Dimple corona possitive:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) व उनकी एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं जानकारी के मुताबिक, दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और दोनों का घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों की दो संस्थानों से जांच कराई थी दोनों में ही रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जा रही है स्वास्थ विभाग की टीम इन लोगों के संपर्क में आए बाकी लोगों की जांच कर रही है।

डिंपल ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा,"मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है, मैं पूरी तरह से वैक्सिनेटेड हूं और कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे है...

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वो भी अपना कोविड टेस्ट करवा लें, गौरतलब है कि दूसरी लहर के दौरान अखिलेश यादव भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे, डिपंल यादव कन्नौज से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं । सपा अध्यक्ष अखिलेश इस समय समाजवादी विजय रथ यात्रा पर मैनपुरी में हैं।

End of Article