Earthquake Epicenter:..तो क्या हरियाणा के झज्जर में था भूकंप का केंद्र, महसूस किए गए झटके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2021, 11:42 PM IST

epicenter of earthquake in Jhajjar:नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर की तरफ था और भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी।

Earthquake Epicenter:..तो क्या हरियाणा के झज्जर में था भूकंप का केंद्र, महसूस किए गए झटके

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का 3.7 दर्ज की गई है, भूकंप के झटके रात 10:36 बजे महसूस किए गए बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर की तरफ था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी फिलहाल जान-माल के किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं मिली है।

दिल्‍ली में बार-बार आ रहे भूकंप से यहां के लोग भयभीत हैं हालांकि यहां हाल के दिनों में आए कई भूकंप की तीव्रता काफी कम आंकी गई है, लेकिन को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील डेंजर जोन-4 में रखा गया है, जिसे देखते हुए लोगों में डर देखा जा रहा है।

यहां रिक्‍टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है

दिल्‍ली को डेंजर जोन-4 में रखे जाने का अर्थ यह है कि यहां रिक्‍टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाला भूकंप आ सकता है। यहां यमुना नदी के पास के क्षेत्र, उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्‍सों क्षेत्र भूंकप की दृष्टि से सबसे संवेदनशील इलाकों में रखा गया है।

दिल्ली में  20 जून को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे

गौर हो कि इससे पहले इसी साल 20 जून को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे उस वक्त रिक्टर पैमाने पर 2.1 तीव्रता आंकी गई थी तब भूकंप का केंद्र दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बताया गया था और भूकंप का केंद्र जमीन के लगभग सात किलोमीटर नीचे मौजूद था हालांकि वो बहुत हल्के झटके थे।

संडे को गुजरात के कच्छ में भी महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए इस दौरान जान-माल के किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं मिली,गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने बताया कि सुबह सात बजकर 25 मिनट पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र दुधाई से 19 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में 11.8 किलोमीटर गहराई में था। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि कच्छ जिला भूकंप के मामले में अत्यधिक जोखिम वाले क्षेत्र में आता है। इस जिले में जनवरी 2001 में 6.9 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!