अहमदाबाद में AAP की 'तिरंगा यात्रा', भगवंत मान बोले- दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब गुजरात की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2022, 05:37 PM IST

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अहमदाबाद में रोड शो किया और कहा कि दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। 

अहमदाबाद में AAP की 'तिरंगा यात्रा', भगवंत मान बोले- दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब गुजरात की तैयारी

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ गुजरात के अहमदाबाद में अपने रोड शो के हिस्से के रूप में 'तिरंगा यात्रा' शुरू की। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अहमदाबाद में रोड शो करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले हैं। 

इससे पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने शनिवार को यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। आम आदमी पार्टी के ये दोनों नेता शहर की दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार रात को पहुंचे। बीजेपी शासित गुजरात में उनकी यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाए। उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार लिखे और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की। 

केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं। इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था। उन्होंने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है। 

End of Article