Weather Today, 19 Sept 2021: मुंबई में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2021, 06:05 AM IST

Weather Forecast Today, 19 September 2021 (आज का मौसम):  मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही गुजरात के वडोदरा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Weather Today, 19 Sept 2021: मुंबई में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Photo Credit: BCCL

Weather Forecast Today, 19 September 2021: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रविवार को मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं। वहीं, महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि गुजरात में वडोदरा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्‍तराखंड के कई इलाकों, पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों और तमिलनाडु के कुछ तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसकी वजह से महाराष्‍ट्र के मुंबई और विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश के अनुमान हैं। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। इसके तेज होने पर महाराष्ट्र में 20 सितंबर से और बारिश  होने का अनुमान है।

कई जगह हैं बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे पहले विदर्भ क्षेत्र में बारिश होगी। हालांकि यह ज्यादातर पूर्व से पश्चिम तक राज्य के उत्तरी हिस्से को कवर करेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तरी महाराष्ट्र के बाद पालघर, ठाणे और मुंबई के तटीय इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

मध्‍य प्रदेश के पूर्वी हिस्‍सों, छत्‍तीसगढ़  के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भी 21 सितंबर तक बारिश के आसार जताए गए हैं। साथ ही मध्‍य भारत के कई इलाकों में भी अच्‍छी बारिश होने के अनुमान जताए गए हैं, जबकि गुजरात के वडोदरा के लिए चेतावनी जारी की गई।

राजस्‍थान के उदयपुर, सीहोर, जालोर जैसे इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश प्रदेश में बलरामपुर, बस्‍ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बनारस, मिर्जापुर, सोनभद्र जैसे इलकों में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार जताए गए हैं।
 

End of Article