मौसम 19 सितंबर: दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस की मार,राहत नहीं, जानें कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2020, 12:09 AM IST

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-एनसीआर में आज भी मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ इलाकों में फुहार या हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम 19 सितंबर: दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस की मार,राहत नहीं, जानें कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर के बादल इस समय सूखे हुए हैं। कभी कभी आसमां में बादल के अंश दिखाई देते हैं लेकिन वो बरसते नहीं है। पिछले एक हफ्ते से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज शनिवार के मौसम पर हर किसी की नजर है कि क्या बारिश होगी या गर्मी और उमस का सामना करना होगा। अगर मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो कमोबेश आज भी शुक्रवार की ही तरह मौसम रहेगा। 

राजधानी दिल्ली के पालम और सफदरदंग इलाके में अधिककतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री बना रहेगा। अगर तापान्तर को देखें तो 9 डिग्री का फर्क है। लेकिन आद्रता 70 फीसद होने की वजह से उमस का सामना करना पड़ेगा, हालांकि कुछ इलाके में फुहारें या हल्की बारिश हो सकती है।

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां के आसमां में बादलों का डेरा रहेगा हालांकि बारिश की संभावना कम है। जहां तक तापमान की बात है तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री का फर्क होगा और आद्रता 72 फीसद होगी। इसका अर्थ यह है कि उमस से दो चार होना होगा। कुछ ऐसा ही हाल फरीदाबाद का भी रहेगा  यह बात अलग है कि कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 


गुरुग्राम और फरीदाबाद की ही तरह एनसीआर के दो शहरों नोएडा और गाजियाबाद का हाल भी ठीक वैसे ही रहेगा जैसा की दिल्ली का का है। इन दोनों शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर 11 डिग्री होगा और ह्यूमिडिटी भी 70 फीसद के ऊपर रहेगा। इसका अर्थ यह है कि शुक्रवार की तरह गर्मी और उमस का सामना करना होगा। 






End of Article