रांची के 22 छात्रों को लेकर जा रही बस सिक्किम में पलटी, CM हेमंत सोरेन ने दिया अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 04:27 PM IST

Sikkim Bus Accident: झारखंड के रांची से 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस सिक्किम के गंगटोक में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। छात्र एक भ्रमण यात्रा पर थे और सिलीगुड़ी के रास्ते में थे।

रांची के 22 छात्रों को लेकर जा रही बस सिक्किम में पलटी, CM हेमंत सोरेन ने दिया अपडेट
Photo Credit: ANI

रांची से 22 छात्रों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार को सिक्किम में गंगटोक के पास रानीपूल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। झारखंड के रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र गंगटोक के शैक्षिक दौरे पर थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। छात्र रांची जाते समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रहे थे, तभी उनकी बस रानीपूल थाना क्षेत्र के 7वें माइल पर पलट गई।

घटना के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने सिक्किम के सीएम से बात की है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। सीएम सोरेन ने कहा कि बच्चों को एयर लिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि खराब मौसम एयर लिफ्ट प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!