Jammu-Kashmir: पुंछ के मेंढर सेक्टर में LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, 2 जवान घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 08:22 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास एक आकस्मिक खदान विस्फोट में सेना के 2 जवान घायल हो गए।

Jammu-Kashmir: पुंछ के मेंढर सेक्टर में LoC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली का बारूदी सुरंग वाला हिस्सा उस समय फट गया जब सैनिक बालाकोट इलाके में जंगल की आग बुझाने में व्यस्त थे। घायल कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया।

आग की वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी एवं वर्षा नहीं होने के कारण जम्मू क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाएं कई गुणा बढ़ गई हैं।

End of Article