Baramulla Encounter: बारामूला मुठभेड़ में लश्कर का 1 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 07:17 AM IST

Baramulla Encounter: कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामूला के पट्टन के रहने वाले इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है, जो मई 2022 से सक्रिय था और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा था।

Baramulla Encounter: बारामूला मुठभेड़ में लश्कर का 1 आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बिनेर इलाके में शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार सुबह ट्वीट कर बताया कि बारामूला जिले के बिनेर इलाके में शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। साथ ही कहा कि आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। तलाशी अभियान जारी है। 

बारामूला मुठभेड़ में लश्कर का 1 आतंकी ढेर

आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद

एक और ट्वीट में कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामूला के पट्टन के रहने वाले इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है, जो मई 2022 से सक्रिय था और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़ा था। आतंकी के पास से एक एके राइफल, 2 मैगजीन और 30 गोलियां बरामद की गई है। मुठभेड़ शनिवार की देर शाम हुई थी।

इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और 11 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि सोपोर में पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना के आधार पर हादीपोरा-रफियाबाद में सुरक्षाबलों द्वारा एक संयुक्त चौकी स्थापित की गई थी। 

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान संयुक्त दल ने लोरिहामा लिंक रोड से हद्दीपोरा की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिन्होंने संयुक्त नाका दल को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों की पहचान तारिक अहमद वानी और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के रंगरेथ के रहने वाले हैं।
 

End of Article