देश

'NYT' पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले-'शरारती और काल्पनिक' है कश्मीर में प्रेस की आजादी पर लेख

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 10, 2023, 02:42 PM IST

Anurag Thakur : अखबार ने अपने ओ-पेड में आरोप लगाया है कि कश्मीर में सूचना के प्रवाह पर रोक लगी हुई है। अखबार के इस आरोप को ठाकुर ने मजबूती के साथ खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'कुछ विदेशी मीडिया भारत और पीएम मोदी के खिलाफ शत्रुता जैसा रवैया रखते हैं। भारत में प्रेस की आजादी उतनी ही अक्षुण्ण है जितने कि अन्य मौलिक अधिकार।'

Image

कश्मीर की आजादी पर एनवाईटी में लेख छपा है।

Photo : PTI

Anurag Thakur : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' पर भारत के बारे में 'झूठ फैलाने' का आरोप लगाया है। ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में प्रेस की आजादी पर लिखा गया उसका लेख 'शरारती और काल्पनिक है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के बारे में यह अखबार जब भी कुछ प्रकाशित करता है तो वह अपनी सभी निष्पक्षता त्याग देता है।

'लेख शरारती एवं काल्पनिक है'

उन्होंने कहा, 'कश्मीर में प्रेस की आजादी पर एनवाईटी की तथाकथित लेख शरारती एवं काल्पनिक है। इसे भारत एवं इसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं मूल्यों खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने के लिए लिखा गया है।' केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि 'कुछ विदेशी मीडिया भारत एवं लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झूठी बातें फैला रहे हैं, एनवाईटी भी इसी मानसिकता के साथ काम कर रहा है। इस तरह की झूठीं बातें ज्यादा दिनों तक टिकी नहीं रह सकतीं।'

भारत के प्रति शत्रुता जैसा रवैया रखते हैं कुछ मीडिया संस्थान-ठाकुर

बता दें कि अखबार ने अपने ओ-पेड में आरोप लगाया है कि कश्मीर में सूचना के प्रवाह पर रोक लगी हुई है। अखबार के इस आरोप को ठाकुर ने मजबूती के साथ खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'कुछ विदेशी मीडिया भारत और पीएम मोदी के खिलाफ शत्रुता जैसा रवैया रखते हैं। भारत में प्रेस की आजादी उतनी ही अक्षुण्ण है जितने कि अन्य मौलिक अधिकार।'

'बांटने वाला एजेंडा चलाने की इजाजत नहीं देंगे'

भाजपा नेता ने कहा कि भारत में लोकतंत्र और इस देश के लोग पूरी तरह से परिपक्व हैं और लोकतंत्र के बारे में हमें एजेंडा चलाने वाले मीडिया से कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि एनवाईटी ने कश्मीर में प्रेस की आजादी के बारे में 'भारी झूठ' फैलाया है। हम इसकी निंदा करते हैं। भारत के लोग बांटने वाली एजेंडे की मानसिकता चलाने की इजाजत नहीं देंगे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article