देश

कौन हैं अनुराग श्रीवास्तव? जिन्हें मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

India Mauritius Relations: वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव को मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है जो के. नंदिनी सिंगला का स्थान लेंगे। राजनयिक के तौर पर लगभग 25 साल के अपने करियर में उन्होंने विदेशों में भारत के कई मिशन में काम किया है। वह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1999 बैच के राजनयिक हैं।

Image

वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव (फोटो साभार: https://x.com/AnuragSrivstava)

Photo : Twitter

India Mauritius Relations: वरिष्ठ राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव को मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है जो के. नंदिनी सिंगला का स्थान लेंगे।

कौन हैं अनुराग श्रीवास्तव?

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1999 बैच के राजनयिक श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में नेपाल-भूटान संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि श्रीवास्तव के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

मार्च 2021 में नेपाल-भूटान संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने लगभग एक साल तक विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। श्रीवास्तव ने सितंबर 2016 से फरवरी 2020 तक इथियोपिया और अफ्रीका में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दीं।

राजनयिक के तौर पर लगभग 25 साल के अपने करियर में उन्होंने विदेशों में भारत के कई मिशन में काम किया है, जिनमें कोलंबो में नयी दिल्ली के उच्चायोग में राजनीतिक शाखा के प्रमुख के रूप में कार्य करना और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में कार्य करना शामिल हैं।

कोलंबो में, उन्होंने श्रीलंका में भारत की विकास परियोजनाओं के निर्माण और कार्यान्वयन के कार्य को संभाला। उन्होंने नयी दिल्ली में विदेश कार्यालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान संभाग सहित विभिन्न विभागों में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

विदेश सेवा में आने से पहले श्रीवास्तव ने इंजीनियरिंग और व्यवसाय प्रबंधन में डिग्री प्राप्त की और उसके बाद कॉर्पोरेट क्षेत्र में कुछ समय तक काम किया। उनके पास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से राजनयिक अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें