देश

अररिया में असामाजिक तत्वों पर धक्का-मुक्की कर मर्डर का आरोप, SP बोले- अचेत होकर गिर गए थे ASI

Patna News: अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे।

Image

अररिया में अपराधी को पकड़ने गए एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हत्या

Photo : ANI

Araria News: बिहार के अररिया में बुधवार देर रात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वे पुलिस टीम के साथ कई मामलों में वांछित अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि अपराधी अनमोल यादव शादी समारोह में आया हुआ है। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन मल्ल के नेतृत्व में पुलिस की टीम अपराधी को पकड़कर थाने ले जाने लगी, तो यादव के गुर्गों ने पहले तो पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद एएसआई राजीव रंजन के साथ बदसलूकी पर उतर आए और उनके साथ धक्कामुक्की की, जिससे एएसआई जमीन पर गिर गए। इसके बाद भीड़ उन पर टूट पड़ी। मल्ल की हालत काफी खराब हो गई। किसी तरह उन्हें बचाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपराधियों की हुई पहचान

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अररिया के एसपी अंजनी कुमार गुरुवार सुबह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस से ली। आईएएनएस से फोन पर बातचीत में एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से कुछ को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में पूरी सक्रियता से काम कर रही है। अनमोल यादव कई मामलों में वांछित है। वह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले वह गांजा तस्करी के दौरान भी पुलिस पर हमला कर चुका है। वह एनडीपीएस सहित आर्म्स मामलों में भी आरोपी रह चुका है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article