देश

Sambhal News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, संभल के 'नेजा मेले' पर लगा ब्रेक, महमूद गजनवी से है कनेक्शन!

Sambhal Neja Mela: यूपी के संभल में योगी का बड़ा फैसला सामने आया है, यहां लगने वाले नेजा मेला नहीं लगेगा, प्रशासन ने साफ कह दिया है कि वह आक्रांताओं के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होने देंगे।

Image

संभल नेजा मेला

Sambhal Neja fair: उत्तर प्रदेश के संभल में सैयद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजित होने वाला नेजा मेला नहीं लगेगा, बता दें कि संभल में होली के बाद सैयद सालार मसूद गाजी की याद में नेजा मेला लगता है, इस आयोजन को लेकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने आपत्ति जताई थी जिसपर बताते हैं कि प्रशासन ने साफ कह दिया है कि वह आक्रांताओं के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होने देगा।

इस बार भी मेले के आयोजन की अनुमति के लिए कुछ लोग अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र मिलने पहुंचे जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने पूछा कि किसके नाम पर मेले का आयोजन हो रहा है? तो उन्हें बताया कि सैयद सलार मसूद गाजी के नाम पर नेजा मेला का आयोजन होता रहा है, यह सुनते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि लुटेरे सैयद सलार मसूद गाजी के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होने देंगे, उन्होंने कहा कि जिस लुटेरे ने सोमनाथ मंदिर को लूटा उसके नाम पर मेले की अनुमति कैसे दी जा सकती है।

बता दें कि सालार मसूद गाजी आक्रमणकारी महमूद गजनवी का सेनापति था।

नेजा मेला कमेटी के लोगों ने सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र से मुलाकात की, इससे पहले प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि सैयद सालार मसूद गाजी ने अपने देश को नुकसान पहुंचाया है ऐसे व्यक्ति के नाम पर मेला लगाना और उसका गुणगान करना ठीक नहीं है।

'नेजा मेले के नाम पर कोई अनुमति नहीं दी जाएगी'

इससे पहले नेजा कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर में लगने वाले नेजा मेले को लेकर एसडीएम वंदना मिश्रा से मुलाकात की थी। पदाधिकारियों ने मेले के आयोजन की अनुमति मांगी थी, लेकिन तब भी एसडीएम ने साफ कर दिया था कि नेजा मेले के नाम पर कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।

18 मार्च को मेले का झंडा गाड़ा जाना था

गौरतलब है कि 18 मार्च को मेले का झंडा गाड़ा जाना था और इसके बाद 25, 26 और 27 मार्च को मेला कमेटी ने मेला लगाने का ऐलान किया था पर अब इसकी परमीशन नहीं मिली है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article