देश

नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान आज, मार्च में खत्म हो रहा है कार्यकाल

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 18, 2023, 10:24 AM IST

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग करने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान
  • चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस
  • मार्च में समाप्त हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान होने जा रहा है। दोपहर में 2.30 बजे तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग करेगा। बता दें कि मार्च के महीने में इन तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल अलग अलग तारीखों में समाप्त हो रहा है। त्रिपुरा में इस समय बीजेपी की सरकार है जिसकी अगुवाई मानिक साहा कर रहे हैं। बिप्लब देब को हटाकर साहा को सरकार की कमान सौंपी गई थी।त्रिपुरा में विधानसभा की कुल सीटें 60 हैं। नागालैंड में विधानसभा की कुल 60 सीटे हैं। अगर बात मेघालय की करें तो यहां पर भी 60 सीटें हैं। जिसमें एनडीपीपी के खाते में 42 सीटें, बीजेपी के खाते में 12, एनपीएफ के खाते में 4 और 2 विधायक निर्दलीय हैं। इस समय एनडीडीपी और बीजेपी की सरकार चल रही है।

अगर बात त्रिपुरा की करें तो मानिक सरकार को चुनौती देते हुए लेफ्ट के किले को बीजेपी ने गिरा दिया था और शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही। अगर बात मेघालय और नागालैंड की करें तो पारंपरिक तौर पर कांग्रेस सत्ता में रही। हालांकि बीतते समय के साथ क्षेत्रीय दलों का रुत्बा बढ़ा और कांग्रेस सत्ता से गायब हो गई। राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर बीजेपी ने उस गैप को भरा और सभी राज्यों में पार्टी की मौजूदगी है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड पर रेकी से लेकर अस्पताल पहुंचने तक; FIR और पुलिस जांच के सनसनीखेज खुलासे

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड पर रेकी से लेकर अस्पताल पहुंचने तक; FIR और पुलिस जांच के सनसनीखेज खुलासे

फ्रांस, अल्बानिया में क्या हो रहा है? भारत में भी हो रहीं ऐसी कोशिशें, मोहन भागवत ने चेताया

फ्रांस, अल्बानिया में क्या हो रहा है? भारत में भी हो रहीं ऐसी कोशिशें, मोहन भागवत ने चेताया

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में विजयादशमी की धूम...परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में विजयादशमी की धूम...परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी

'आर्थिक अनिश्चितता, वर्चस्व की लड़ाई से हो रहा विनाश, भारत के पास है इसका उत्तर', विजयादशमी के अवसर पर बोले मोहन भागवत

'आर्थिक अनिश्चितता, वर्चस्व की लड़ाई से हो रहा विनाश, भारत के पास है इसका उत्तर', विजयादशमी के अवसर पर बोले मोहन भागवत

भ्रष्ट प्रधानमंत्री का साथ दे रहे सुप्रीम कोर्ट को अल्बानिया की जनता ने जलाया; संजय राउत ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- भारत को...

भ्रष्ट प्रधानमंत्री का साथ दे रहे सुप्रीम कोर्ट को अल्बानिया की जनता ने जलाया; संजय राउत ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- भारत को...