Anna Hazare Health Condition: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत अब कैसी है? हर कोई यह जानना चाहता है। इस बीच, उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अन्ना हजारे की सेहत में अब सुधार हो रहा है। किडनी में संक्रमण के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती 89 वर्षीय अन्ना हजारे के क्रिएटिनिन लेवल में भी सुधार आया है। उनके करीबी सहयोगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सहयोगी के मुताबिक, अन्ना हजारे की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और उन्हें अगले दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। अन्ना हजारे को सोमवार रात दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले, उनकी खून की जांच में किडनी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमण के इलाज के लिए उन्हें उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धि से मुंबई लाया गया था। इससे पहले उनका स्थानीय चिकित्सा केंद्र में इलाज चल रहा था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्वतंत्र भारद्वाज, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का आरोप
फडणवीस ने अन्ना हजारे का जाना हालचाल
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अन्ना हजारे के करीबी सहयोगी ने बताया कि उनका क्रिएटिनिन लेवल बेहतर हुआ है और वह ठीक हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम अस्पताल पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के प्रोडक्शन को मिलेगी नई रफ्तार, HAL को मिले 3 और F404 इंजन
सनद रहे कि अन्ना हजारे सेना में रह चुके हैं और बाद में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हुए। उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीण विकास, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है।
