देश

तेजप्रताप का पारा हुआ हाई, कहा-श्याम रजक ने 'बहन की गाली' दी, RJD सम्मेलन में बवाल-Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 05:30 PM IST

Shyam Rajak abusing: दिल्ली में RJD के सम्मेलन में भारी बवाल हो गया, लालू यादव के बेटे और राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का आरोप है कि पार्टी नेता श्याम रजक ने उन्हें बहन की गाली दी है।

Image

तेजप्रताप ने कहा कि कि श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजप्रताप आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए
  • तेजप्रताप ने कहा कि कि श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी
  • तेजप्रताप यादव का कहना है कि उनके पास इस घटना का ऑडियो भी है

Shyam Rajak abusing Tejpratap Yadav: बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, ताजा विवाद दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सामने दिखा जब राज्य के वन्‍य एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव सम्मेलन के बीच से गुस्साकर बाहर निकल गए, उनका आरोप है कि पार्टी नेता श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी।

गुस्साए तेजप्रताप आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए वो खासे गुस्से में बताए जा रहे थे, उन्होंने बाहर आकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कि श्याम रजक ने उन्हें बहन को भद्दी गाली दी।

उन्‍होंने श्‍याम रजक पर आरोप लगाया कि कल के कार्यक्रम के बारे में पूछने पर राजद नेता श्याम रजक ने उन्‍हें गंदी-गंदी गालियां दी। तेजप्रताप यादव का कहना है कि उनके पास इस घटना का ऑडियो भी है।

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो तेजप्रताप का कहना है कि मैं श्याम रजक के ऊपर एफआईआर करूंगा, श्याम रजक को हमेशा अपने चाचा के सामान माना और आज वही शख्स हमें भद्दी गाली दे रहे हैं, गाली देने का ऑडियो मैं फेसबुक पर भी डालूंगा ताकि बिहार के लोग इसे देखें।तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्‍याम रजक ने हमारे पीए को साला कहा और हमारी बहन को गाली देने का काम किया।

'श्याम रजक आरएसएस और भाजपा का एजेंट है'

तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रूके उनका कहना है कि श्याम रजक आरएसएस और भाजपा का एजेंट है, उन्होंने रजक को पार्टी से निकालने की मांग की। गौर हो कि दिल्ली में राजद का दो दिवसीय बैठक हो रही है और पहले दिन 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।

इस बैठक में लालू यादव , शरद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, रामचंद्र पूर्वे समेत पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर बैठे थे वहीं इस मंच पर तेजप्रताप यादव और श्याम रजक मंच भी एक साथ बैठे थे उसी दौरान ये सारा वाकया सामने आया और गुस्साए तेजप्रताप मीटिंग छोड़कर बाहर निकल गए, तेज प्रताप का कहना है कि कोई मुगालते में ना रहे हम एक एक को हैसियत बता देंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article