देश

'ट्रेन का ड्राइवर फोन पर देख रहा था क्रिकेट'...,आंध्र प्रदेश रेल हादसे पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 12:28 PM IST

Andhra Pradesh Train Collision: आंध्र प्रदेश की घटना का जिक्र करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रायगड़ा ट्रेन चालकों ने रेलवे सिग्नल को नजरअंदाज किया, जिससे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।

Image

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा

Photo : PTI

Andhra Pradesh Train Collision: आंध्र प्रदेश में बीते साल 29 अक्टूबर, 2023 को हुए रेल हादसे मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन का ड्राइवर और असिस्टेंड ड्राइवर फोन पर क्रिकेट मैच देख रहे थे। उन्होंने हादसे के पीछे इस वजह को जोड़ा है। इस दर्दनाक हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

बता दें, आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटाकापलल्ली में हावड़ा-चेन्नई लाइव पर रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे यह रेल हादसा हुआ। रेलवे नए सुरक्षा उपायों का जिक्र करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह हादसा इसलिए हुआ था क्योंकि ट्रेन के लोको पायलट और असिस्टेंड लोको पायलट का क्रिकेट मैच की वजह से ध्यान भटक गया था। उन्होंने कहा, अब हम ऐसे सिस्टम इंस्टाल कर रहे हैं, जो इस तरह की वजहों का पता चला सकें और सुनश्चित कर सकें कि लोको पायलट और असिस्टेंड लोको पायलट पूरी तरह से सतर्क रहें।

सिग्नल को किया गया नजरअंदाज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं और हर घटना के पीछे के असल कारणों को तलाश करने की कोशिश कर रहते रहते हैं, जिससे एक समाधान मिल सके और हादसा न हो। उन्होंने आंध्र प्रदेश की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रायगड़ा ट्रेन चालकों ने रेलवे सिग्नल को नजरअंदाज किया, जिससे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।

अभी पब्लिक नहीं की गई है जांच रिपोर्ट

हालांकि, रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से इस हादसे की जांच रिपोर्ट अभी पब्लिक नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में यह जरूर पता चला है कि सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज किया जाना हादसे का कारण बना। इस हादसे के बाद रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर व असिस्टेंट ड्राइवर को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, उन्होंने दो गलत ऑटो सिग्नल पास किए थे। इस हादसे में क्रू मेंबर्स के दोनों सदस्यों की मौत हो गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह