देश

Andhra Pradesh: सोशल मीडिया पर महिलाओं को बदनाम करने वालों की अब खैर नहीं, CM ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को चरित्र हनन और महिलाओं को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अगंभीर भाषा (का प्रयोग किया जाता) है। वे महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। क्या हमें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? क्या मुझे इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए? वे अपराधी बन गए हैं।

Image

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (फोटो साभार: https://x.com/ncbn)

Photo : Twitter

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को चरित्र हनन और महिलाओं को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान थल्लायापलेम गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने सोशल मीडिया पर विशेषकर महिलाओं के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली अभद्र भाषा की आलोचना की आगाह किा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को परिणाम भुगतने होंगे।

CM नायडू ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि न सिर्फ उनके खिलाफ बल्कि उनके परिवार और गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। नायडू ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर अगंभीर भाषा (का प्रयोग किया जाता) है। वे महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। क्या हमें कार्रवाई नहीं करनी चाहिए? क्या मुझे इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए? वे अपराधी बन गए हैं।’’

ऐसे समय में जब तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना के गठबंधन वाली सरकार राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, नायडू ने आरोप लगाया कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सदस्य प्रशासन का मनोबल गिराने के इरादे से अश्लील संदेश पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नायडू ने चेतावनी दी कि वे चरित्र हनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों से जांच करेंगे तथा कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं को बदनाम करने को उचित नहीं ठहराती। उन्होंने न्यायाधीशों के परिवारों को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने गठबंधन सहयोगियों को महिलाओं के संबंध में कोई भी अश्लील सामग्री पोस्ट करने से बचने की चेतावनी दी।

CM नायडू ने पुलिस को दी यह नसीहत

तिरुपति जिले में हाल ही में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐसे अपराधियों तथा ‘‘जानवरों’’ के बीच अंतर जानने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने पुलिस को आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने की नसीहत भी दी और इस बात पर जोर दिया कि अपराधियों को हावी होने से रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को और अधिक कुशल होना चाहिए।

नायडू ने आरोप लगाया कि ‘‘कुछ अपराधी राजनीति का इस्तेमाल लोकतांत्रिक सिद्धांतों का गलत इस्तेमाल करते हुए संपत्ति हड़पने सहित अन्य अपराध करने के लिए मंच के रूप में कर रहे हैं।’’ उन्होंने ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की प्रतिबद्धता जतायी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article