देश

कांग्रेस में सब ठीक? आनंद शर्मा ने पार्टी के इस बड़े पद से दिया इस्तीफा, कारण भी बता दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पार्टी के विदेश मामलों के विभाग (DFC) की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया है। आनंद शर्मा कांग्रेस के उस जी-23 गुट में शामिल थे, जिसने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोला था।

Image

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (फाइल फोटो- PTI)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आज (रविवार) पार्टी के विदेश मामलों के विभाग (DFC) की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनका यह कदम विभाग के पुनर्गठन को सरल बनाने और युवा नेताओं को इसमें शामिल किए जाने का मार्ग प्रशस्त करने की चाह के तहत उठाया गया है। आनंद शर्मा उस जी-23 ग्रुप के हिस्सा थे, जिसने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला था, खत लिखे थे।इसमें कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर, मनीष तिवारी जैसे दिग्गज कांग्रेसी शामिल थे। कपिल सिब्बल सपा में जा चुके हैं, गुलाम नबी आजाद अपनी पार्टी बना चुके हैं, शशि थरूर भी बागी रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में आनंद शर्मा का पार्टी के एक बड़े पद से इस्तीफा देना, कुछ नई अटकलों को जन्म भी दे रहा है।

आनंद शर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा

आनंद शर्मा, जो लगभग एक दशक तक इस विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं, कांग्रेस के विदेश संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं। केंद्रीय मंत्री पद भी संभाल चुके इन नेता ने इस्तीफा पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यह बताते हुए लिखा: “जैसा कि मैंने पहले भी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख दोनों को बताया है… समिति का पुनर्गठन किया जाना चाहिए ताकि इसमें क्षमतावान और प्रतिभाशाली युवा नेताओं को शामिल किया जा सके। इससे इसके कामकाज में निरंतरता सुनिश्चित होगी।”

क्या बोले आनंद शर्मा

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपने के लिए आभार जताते हुए, वे डीएफए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं ताकि इसका पुनर्गठन हो सके। आनंद शर्मा कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य हैं और वे अंतरराष्ट्रीय मामलों में पार्टी के प्रमुख चेहरे रहे हैं । इस्तीफा देने के बाद भी वे कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे। शर्मा ने उल्लेख किया कि पिछले कुछ दशकों में डीएफए ने वैश्विक स्तर पर समान विचारधारा वाले दलों के साथ संबंध निर्माण और उन्हें मजबूत करने का काम किया है, जो लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों के मूल्यों को साझा करते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में गंगा का कहर: सुल्तानगंज में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा, 34 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित