देश

Earthquake: बिहार के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भी आया भूंकप, रिक्टर पैमाने पर 4.0 रही तीव्रता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 12, 2023, 11:19 AM IST

भूकंप सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 रही।

Image

जम्मू-कश्मीर में भूंकप के झटके

Photo : iStock

Earthquake in Jammu Kashmir: बिहार के अररिया के बाद आज जम्मू-कश्मीर में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

अररिया में भी भूकंप

बता दें कि आज ही बिहार के अररिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर करीब 11 किमी पर था। अररिया के साथ साथ भागलपुर और आसपड़ोस के जिलों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल (Bihar Earthquake news) के नुकसान की खबर नहीं है।

जिले के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अगर कहीं से किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने आती है तो प्रशासन पूरी तरह चौकस है। राहत कार्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बिहार के जिस इलाके में भूकंप आया है उसकी मैपिंग जोन 3 में की गई है। जोन तीन को पांचवें और चौथे जोन से कम खतरनाक माना जाता है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article