देश

सरकार का बड़ा फैसला, भारत-म्यांमार की पूरी 1643 KM लंबी सीमा की होगी बाड़बंदी, निगरानी होगी तेज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 08:04 PM IST

Fencing at Indo-Myanmar border: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत-म्यांमार की समूचे 1643 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाएगी। इससे सीमा की निगरानी एवं गश्ती बेहतर तरीके से की जा सकेगी।

Image

भारत-म्यांमार सीमा पर लगेगी बाड़।

Photo : ANI

Fencing at Indo-Myanmar border: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरकार भारत-म्यांमार की समूचे 1643 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाएगी। इससे सीमा की निगरानी एवं गश्ती बेहतर तरीके से की जा सकेगी। सीमा की सुरक्षा पुख्ता करने के मोदी सरकार के इरादों के बारे में बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अब पूरे म्यांमार बार्डर पर बाड़ लगाए जाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि सीमा की सुरक्षा ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी इसमें सेंधमारी न कर पाए। इसलिए म्यांमार से लगने वाली 1643 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला हुआ है। इससे निगरानी और गश्ती दोनों बेहतर ढंग से हो सकेगी।

X पर अपने एक पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि मणिपुर के मोरेह में 10 किलोमीटर के हिस्से पर पहले ही बाड़ लगाया जा चुका है। आगे अरुणाचल प्रदेश में भी बाड़ लगाने का काम शुरू होगा।

दो पायलट परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं

शाह ने कहा कि भारत-म्यांमा सीमा पर ‘हाइब्रिड’ निगरानी प्रणाली के माध्यम से बाड़ लगाने की दो पायलट परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। बेहतर निगरानी के लिए भारत-म्यांमा सीमा पर गश्ती मार्ग को पक्का किया जाएगा।

मणिपुर में हर एक KM पर फेंसिंग

उन्होंने कहा कि मणिपुर में हर एक किलोमीटर की दूरी पर फेंसिंग की जाएगी। इसके अलावा इसके मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर तक बाड़ लगाने के काम को भी मंजूरी दे दी गई है और काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article