देश

Amarnath Yatra : लैंडस्लाइड के चलते अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोकी गई, 31 अगस्त तक चलेगी यात्रा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2023, 09:32 AM IST

Amarnath Yatra : अधिकारियों का कहना है कि मारोग रामबन में भूस्खलन हुआ है। मलबा सड़क पर पड़ा है, जिससे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हो गया है। यातायात नियंत्रण इकाई से पुष्टि के बिना यात्रा शुरू न करने की सलाह दी गई है।

Amarnath Yatra : लैंड स्लाइड के चलते अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। जम्मू-श्रीनगर के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं पहुंचे इसे देखते हुए यात्रा रोकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही रास्ता साफ होगा यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मारोग रामबन में भूस्खलन हुआ है। मलबा सड़क पर पड़ा है, जिससे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बाधित हो गया है। यातायात नियंत्रण इकाई से पुष्टि के बिना यात्रा शुरू न करने की सलाह दी गई है।

451 तीर्थयात्रियों का जत्था मंगलवार को रवाना हुआ

गुफा मंदिर जाने के लिए आगे की यात्रा के वास्ते जम्मू के आधार शिविर से 451 तीर्थयात्रियों का एक जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अब तक का सबसे छोटा जत्था 18 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल में आधार शिविरों के लिए सुबह तीन बजकर 30 मिनट से तीन बजकर 45 मिनट के बीच रवाना हुआ।

जत्थे में 25 महिलाएं शामिल

अधिकारियों ने बताया कि 303 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान - पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। इनमें 26 महिलाएं और 20 साधु संत शामिल हैं। कुल 148 श्रद्धालु गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से मंदिर की ओर जा रहे हैं। इस जत्थे में 25 महिलाएं शामिल हैं। एक जुलाई को शुरू हुई 62 दिवसीय इस वार्षिक यात्रा के दौरान अब तक 4.23 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article