देश

बीच हवा में अब इस विमान में आई तकनीकी खामी, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लौटा विमान

Flight Technical Snag: गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (LGBI) एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुई एलायंस एयर की उड़ान बुधवार को तकनीकी खामी की वजह से ‘पूर्ण आपात’स्थिति में वापस लौट आई। एयरपोर्ट की प्रवक्ता ने बताया कि विमान दोपहर 2.27 बजे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतर गया और दोपहर 2.40 बजे आपात स्थिति की घोषणा वापस ले ली गई।

Image

बीच हवा में अब इस विमान में आई तकनीकी खामी (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Flight Technical Snag: गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (LGBI) एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुई एलायंस एयर की उड़ान बुधवार को तकनीकी खामी की वजह से ‘पूर्ण आपात’स्थिति में वापस लौट आई। एयरपोर्ट की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की गई है।

क्या है पूरा मामला?

उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण गुवाहाटी-कोलकाता उड़ान को वापस उतारने का फैसला किये जाने के बाद, 20 अगस्त को अपराह्न 1.42 बजे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्र ने बताया कि विमान ने अपराह्न 1.09 बजे गुवाहाटी से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान दोपहर 2.27 बजे सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतर गया और दोपहर 2.40 बजे आपात स्थिति की घोषणा वापस ले ली गई। बयान में दावा किया गया कि इस घटना के कारण एयरपोर्ट के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ