Lok Sabha News: अखिलेश यादव लोकसभा में नई सिटिंग से नाराज़ हैं, जिसमें अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को दूसरी लाइन में जगह दी गई है बताते हैं कि अखिलेश कांग्रेस से भी नाराज़ हैं क्योंकि उन्हें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया।इंडिया अलाइंस में प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते, सीट आवंटन की ज़िम्मेदारी कांग्रेस की थी।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने समाजवादी पार्टी के लिए पहली पंक्ति की सीटों की संख्या को दो से घटाकर एक कर दिया, जिससे केवल अखिलेश यादव को ही पहली पंक्ति में बैठने का स्थान मिला, अखिलेश इस मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध न करने से नाराज़ हैं।
आज सदन के शुरू होने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ किए गए विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। दिलचस्प बात यह है कि डीएमके के नेता टीआर बालू ने कांग्रेस से अनुरोध किया कि उन्हें राहुल गांधी के पास पहली पंक्ति में बैठने दिया जाए,
सपा ने सीटिंग व्यवस्था पर लोकसभा स्पीकर से भी आज बात की है।
