देश

कब, कैसे और क्यों क्रैश कर गया अजित पवार का प्लेन, किस प्रकार का था विमान? जानिए एक-एक डिटेल

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन आज महाराष्ट्र के बारामती में क्रैश कर गया, इस विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु हो गई। अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे वो Learjet 45 था। जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था।

Image

अजित पवार का प्लेन क्यों हुआ क्रैश

महाराष्ट्र में आज एक प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार की मौत विमान दुर्घटना में होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ? किस कंपनी का प्लेन था? कौन सी एयरलाइन अजित पवार के प्लेन को ऑपरेट कर रही थी? क्या प्लेन में कोई खराबी थी? इन सभी सवालों के जवाब अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें कहा जा रहा है कि कोहरे के वजह से यह प्लेन क्रैश हुआ होगा। विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई।

अजित पवार का प्लेन क्यों हुआ क्रैश?

रिपोर्ट के अनुसार अजित पवार के प्लेन क्रैश के कारणों को लेकर अभी जो जानकारी सामने आई है, उसमें कहा जा रहा है कि जहां ये प्लेन क्रैश हुआ वो पहाड़ी इलाका था। यहां सुबह के समय में काफी कोहरा था, जिसकी वजह से लैंडिंग में दिक्कत हुई और प्लेन क्रैश हुआ। हालांकि प्लेन क्रैश के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। DGCA का जांचदल बारामती पहुंच रहा है।

क्रैश होने वाला प्लेन किस प्रकार का था?

अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे, उसे लेकर DGCA ने जानकारी दे दी है। DGCA से मिली जानकारी के अनुसार जो प्लेन क्रैश हुआ है वो- Learjet 45 था। जिसे VSR एविएशन ऑपरेट कर रहा था। एयरक्राफ्ट का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK है।

अजित पवार के साथ और कितने लोग थे प्लेन में सवार

अजित पवार के साथ प्लेन में कुल 4 और लोग सवार थे, जिसमें प्लेन का क्रू और अजित पवार के बॉडीगार्ड शामिल थे। DGCA के अनुसार अजित पवार 2 अन्य लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ प्लेन में सवार थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

UP: मदरसों में अब इंटर तक ही पढ़ाई, कामिल-फाजिल पाठ्यक्रम होंगे बंद, मौलाना शहाबुद्दीन ने पुनर्विचार की मांग उठाई

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!