अहमदाबाद में क्रैश हुए AI-171 को अब एयर इंडिया इस्तेमाल नहीं करेगी। एयर इंडिया एस उड़ान संख्या को रिटायर कर रही है। इसकी जगह दूसरी उड़ान संख्या का इस्तेमाल होगा। AI-171 12 जून को जैसे ही लंदन के लिए उड़ान भरी, क्रैश कर गई। जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी।
न एयर इंडिया करेगी इस्तेमाल और न एयर इंडिया एक्सप्रेस
एयर इंडिया के विमान की बृहस्पतिवार को घातक दुर्घटना के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस उड़ान संख्या ‘171’ का इस्तेमाल नहीं करेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या ‘एआई 171’ का संचालन कर रहा था।
अब AI-159 जाएगी लंदन
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं। एक सूत्र ने बताया कि अब 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या ‘एआई 171’ के बजाय ‘एआई 159’ होगी। बुकिंग प्रणाली में आवश्यक बदलाव शुक्रवार को कर दिए गए।
क्यों किया रिटायर
एक अन्य सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी उड़ान संख्या ‘आईएक्स 171’ को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या ‘171’ को बंद करना दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इससे पहले 2020 में, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझीकोड में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की उड़ान संख्या का उपयोग करना भी बंद कर दिया था। इस हादसे में 21 लोग मारे गए थे।
