देश

Air India Plane Crash: जहां हुआ था एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, वहां पहुंची AAIB समेत आठ टीमें; जांच में जुटी

Air India Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन AI-171 के क्रैश करने के कारणों की जांच के लिए टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। विमान क्रैश जांच की मुख्य जिम्मेदारी AAIB के पास है।

Image

एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच करती हुई टीमें

Air India Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई। शनिवार को एनएसजी, एनडीआरएफ, वायुसेना, एफएसएल, अग्निशमन बचाव बल, एएआईबी, डीजीसीए और सीआईएसएफ की टीमें क्रैश साइट पर पहुंच गई हैं।

प्लेन के मलबों का निरीक्षण

ये टीमें अहमदाबाद में डॉक्टरों के छात्रावास की छत पर गिरे एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान के मलबे का निरीक्षण कर रही हैं। विमान में सवार 242 लोगों में से चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई।

प्लेन क्रैश की विस्तृत जांच एएआईबी के जिम्मे

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत, एएआईबी प्लेन क्रैश की विस्तृत जांच करेगा और सुरक्षा में सुधार के उपाय भी सुझाएगा। बाकी टीमें भी जांच में सहयोग करने के लिए वहां पहुंची हैं और क्रैश के कारणों का अध्ययन कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article