देश

एयर इंडिया का हवा में बंद हो गया इंजन, यात्रियों की अटकी रही सांसें!

Air India Engine Failure: दिल्ली जा रहे 'एअर इंडिया' के एक विमान का एक इंजन रविवार को हवा में ही बंद हो गया। सूत्रों ने बताया कि विमान बेंगलुरू का चक्कर लगाने के घंटे भर बाद वापस लौट आया। हालांकि, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक, हमारे पास तकनीकी विवरण नहीं है।

Image

एयर इंडिया

Photo : iStock

Air India Engine Failure: दिल्ली जा रहे 'एअर इंडिया' के एक विमान का एक इंजन रविवार को हवा में ही बंद हो गया। एयरपोर्ट सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 2820 ने रविवार शाम लगभग सात बजे बेंगलुरू में केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन हवा में ही विमान का एक इंजन बंद हो गया।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों ने बताया कि विमान बेंगलुरू का चक्कर लगाने के घंटे भर बाद वापस लौट आया। हालांकि, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एक सूत्र ने हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' को बताया कि घटना रविवार को हुई। हमारे पास तकनीकी विवरण नहीं है, लेकिन विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

सूत्रों ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग होने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान में 150 यात्री सवार थे।

टर्किश एयरलाइंस का बदला रास्ता

श्रीलंका की राजधानी में मंगलवार को खराब मौसम के कारण इस्तांबुल से कोलंबो जाने वाले एक विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट भेजा गया।

तिरुवनंतपुरम इटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (TIAL) के एक अधिकारी ने बताया कि क्रू के 10 सदस्यों सहित 299 यात्रियों को लेकर विमान सुबह छह बजकर 51 मिनट पर यहां एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान टर्किश एयरलाइंस का है। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं तथा मौसम साफ होने पर वे कोलंबो के लिए रवाना होंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article