देश

Air India Flight: लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट लौटी मुंबई, तकनीकी खराबी बताया जा रहा है कारण

Air India Flight Returns To Mumbai: मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी, जिसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Image

लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौटी (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Air India Flight Returns To Mumbai: बुधवार को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण मुंबई (Air India Flight Returns) लौटी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी और एहतियाती जांच की जा रही है, एयरलाइंस ने बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

'मुंबई से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 तकनीकी खराबी के कारण मुंबई लौटी। एहतियाती जांच के लिए विमान सुरक्षित तरीके से मुंबई उतरा। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हमारे मेहमानों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हमने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले ही कर ली है,' एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया।

प्रवक्ता ने बताया- 'मेहमानों को रद्द करने पर पूरा रिफंड और उनकी इच्छा होने पर किसी अन्य तिथि पर मुफ्त में पुनर्निर्धारण (rescheduling) की पेशकश की गई है। एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई

सर्वोच्च प्राथमिकता है'

एयर इंडिया की फ्लाइट को पक्षी से टकराने के कारण अपनी उड़ान रोकनी पड़ी

गौर हो कि इससे पहले, बुधवार सुबह गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट पर 116 यात्रियों को लेकर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को पक्षी से टकराने के कारण अपनी उड़ान रोकनी पड़ी। पक्षी से टकराने की घटना तब हुई जब मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट आज सुबह 6.45 बजे गोवा एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी।

'फ्लाइट को पक्षी से टकराने के कारण रनवे पर अपनी उड़ान रोकनी पड़ी'

एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डाबोलिम एयरपोर्ट (दक्षिण गोवा) से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को पक्षी से टकराने के कारण रनवे पर अपनी उड़ान रोकनी पड़ी। उन्होंने कहा, 'उड़ान को तुरंत रोक दिया गया और विमान को आगे की जांच के लिए बे में खड़ा कर दिया गया है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article