शहर

गोवा में एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, मुंबई जा रही थी फ्लाइट, रद्द की गई उड़ान

Goa Bird Strike Flight: गोवा मे दाबोलियम एयरपोर्ट पर मुंबई की ओर उड़ान भरने जा रही फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। जिसक कारण रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा। विमान को जांच के लिए परिसर में खड़ा किया गया है।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट (सांकेतिक फोटो)

Goa Bird Strike Flight: गोवा में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां दाबोलिम एयरपोर्ट पर ब्रड स्ट्राइक की घटना हुई है। दरअसल इस एयरपोर्ट से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। जिसकी वजह से उड़ान रद्द कर दी गई। यह हादसा सुबह छह बजकर 45 मिनट पर हुआ। इस घटना के बाद आगे की जांच की जा रही है।

रनवे पर रोकना पड़ा विमान

हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दक्षिण गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे से विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना था, लेकिन पक्षी के टकराने के कारण रनवे पर ही विमान को रोकना पड़ा।'' उन्होंने कहा, ''उड़ान तुरंत रद्द कर दी गई और विमान को आगे की जांच के लिए परिसर में खड़ा कर दिया गया।''

कितनी खतरनाक है बर्ड स्ट्राइक

जब किसी विमान से पक्षी की टक्कर होती है, तो उसे बर्ड स्ट्राइक कहा जाता है। यह काफी खतरनाक भी साबित हो सकती है। फ्लाइट से किसी पक्षी के टकराने के बाद पायटल का नियंत्रण खो सकता है। इसके अलावा पक्षी के इंजन में फंसने से इंजन के फेल होने भी खतरना बढ़ जाता है। इंजन में पक्षी के फंसने से विमान में आग लगने की घटना भी हो सकती है।

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article