देश

एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई फ्लाइट रद्द, उड़ान भरने पहले टेक्निकल गड़बड़ी का चला पता

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट आज रद्द कर दी गई। आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट से एयर इंडिया की यह फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी, तभी टेक्निकल इशू का पता चला।

Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल (फाइल फोटो)

Photo : PTI

एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जाने वाली उड़ान सोमवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह 6:35 बजे उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन रनवे पर पहुंचने के बाद पायलट ने विमान में तकनीकी गड़बड़ी का पता लगाया। इसके बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया। हाल के दिनों में एयर इंडिया का कई फ्लाइट उड़ान के समय कैंसिल हुई है या फिर आधे रास्ते से वापस लौट आई है। अहमदबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिय ने कई रूट्स पर फ्लाइटों की संख्या भी कम कर दी है।

बोइंग का था विमान

अधिकारी ने बताया कि 189 सीटों वाले बोइंग 737 मैक्स विमान को रनवे से वापस एप्रन क्षेत्र में लाया गया, जहां तकनीकी टीम ने उसकी जांच की। जांच के बाद उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया गया। इस घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी देखी गई, और उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।

जम्मू की फ्लाइट भी बिना लैंडिंग किए लौटी

इससे पहले दिल्ली से जम्मू के रास्ते श्रीनगर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान सोमवार दोपहर जम्मू हवाई अड्डे पर उतरे बिना ही दिल्ली लौट गई। हालांकि उन्होंने कहा कि उड़ान के दिल्ली लौटने का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स-2564 को दोपहर के आसपास जम्मू हवाई अड्डे पर उतरना था और फिर श्रीनगर के लिए रवाना होना था। लेकिन विमान कुछ समय तक जम्मू हवाई अड्डे के ऊपर मंडराता रहा जिसके बाद इसके पायलट ने बिना उतरे दिल्ली लौटने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि मौसम और रनवे दोनों ही पूरी तरह साफ थे, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट विमान को उतारने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं खोज सका, जिसके कारण वापसी का निर्णय लिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article