। फ्लाइट के अंदर एयर होस्टेस यात्रियों का पूरा ख्याल रखती हैं। हालांकि, कभी-कभी यात्रियों की कुछ बातें एयर होस्टेस को परेशान कर देती है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर होस्टेस ने कुछ वैसे काम के बारे में बताया जिससे उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा आता है। एयर होस्टेस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान ये हरकतें कभी न करें।
दरवाजे का लॉक ठीक से नहीं लगा होता है, तो लोग गलती से अंदर आ सकते हैं। यह पल सभी को असहज कर सकती है।
एयर होस्टेस ने बताया कि कभी-कभी यात्री प्लेन में टॉयलेट का दरवाजा ठीक से बंद नहीं करते। यह बात उन्हें सबसे ज्यादा बुरी लगती है।
वहीं, कई यात्री बेवजह टॉयलेट में देर-देर तक समय बिताते हैं। ऐसे में दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है।
यात्रियों की वजह से स्टाफ एरिया के आसपास का रास्ता जाम हो जाता है।
इससे न सिर्फ एयर होस्टेस को परेशानी होती है, बल्कि इमरजेंसी हालात में यात्रियों के जान को भी खतरा हो सकता है।
वहीं, कई लोग प्लेन में पानी का अत्याधिक इस्तेमाल करते हैं। टॉयलेट में गैर-जरूरी कचरा भर देते हैं।
एयर होस्टेस ने सुझाव दिया है कि यात्रियों को जरूरत के हिसाब से ही टॉयलेट के अंदर रहना चाहिए।