देश

चेन्नई में फ्लाइट लैंड होते ही विमान से कूदकर भागा यात्री, रनवे पर सुरक्षाकर्मियों ने किया पीछा

Air Arabia Flight: शारजाह से चेन्नई आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी दरवाजा खोलकर रनवे पर कूदने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

Image

चेन्नई पुलिस कर रही पूछताछ, वजह जानने की कोशिश

Photo : PTI

Air Arabia Flight: तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर आज तड़के एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शारजाह से चेन्नई आ रही एयर अरेबिया की एक उड़ान सुरक्षित तरीके से चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी थी। विमान जब रनवे पर चलते हुए अपने निर्धारित पार्किंग स्थान की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक एक यात्री ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

रनवे पर ही पकड़ा गया शख्स

जानकारी के अनुसार, जैसे ही विमान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, उसी दौरान एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा (इमरजेंसी डोर) खोल दिया। दरवाजा खुलते ही वह यात्री विमान से बाहर कूद गया और रनवे की ओर भागने लगा। इस अप्रत्याशित घटना को देखकर विमान में मौजूद क्रू मेंबर्स और एयरपोर्ट स्टाफ भी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम तुरंत सक्रिय हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए उस यात्री का पीछा शुरू किया और कुछ ही समय में उसे रनवे पर ही पकड़ लिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया और एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की बड़ी समस्या को होने से रोक दिया गया।

बताया जा रहा है कि कूदने के दौरान यात्री को हल्की चोटें आईं। इसके बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एयरपोर्ट के भीतर एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। चेन्नई पुलिस के अनुसार, आरोपी यात्री से अलग कमरे में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल उसकी मंशा और कारणों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। इस घटना के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी विचार किया जा रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article