Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, अहमदाबाद हादसे को समूह के इतिहास का सबसे काला दिन बताया
Ahmedabad Plane Crash Live Updates: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघानीनगर में हुआ। इस हादसे के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यह बोइंग 787-8 विमान था। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडा का और सात पुर्तगाल के नागरिक सवार थे। हादसे पर एयर इंडिया ने बयान जारी किया है।
Ahmedabad Plane Crash LIVE Updates: टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने कर्मचारियों को लिखा पत्र, अहमदाबाद हादसे को समूह के इतिहास का सबसे काला दिन बताया
Ahmedabad Plane Crash Live Updates: प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। यात्रियों के बारे में जानकारी के लिए एयर इंडिया ने हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुडी बड़ी खबर , वीडियो और फोटो ताजा अपडेट यहाँ से देखें
-राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
- PM मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा, अस्पताल में पीड़ितों से भी की मुलाकात
- विदेश मंत्रालय ने पीड़ितों परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है
- पायलट के पास 8200 घंटे, को-पायलट को था 1100 घंटों के उड़ान का अनुभव
इतिहास का सबसे काला दिन बताया
इमारत की छत से मिला AI-171 का ब्लैक बॉक्स
दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिला
प्लेन क्रैश पर कांग्रेस की शाह पर टिप्पणी ‘शर्मनाक' : भाजपा
Air India Flight Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मिले PM मोदी
एकमात्र कमाने वाली सदस्य थी एयर होस्टेस सिंगसन
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विमान दुर्घटना पर शोक जताया
चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शोक संदेश भेजा।
चंद्रबाबू नायडू ने विमान हादसे पर दुख जताया
नायडू ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति मिले।’’
