देश

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने माल परिवहन में रचा नया इतिहास, सनोसरा से दहेज तक पहली बार इंडस्ट्रियल सॉल्ट की रेक रवाना

अहमदाबाद मंडल पश्चिम रेलवे का प्रमुख माल लदान केंद्र है, जो पूरे जोन की कुल माल ढुलाई का लगभग 40% योगदान देता है। इसमें मुंद्रा, टुना टेकरा और कांडला जैसे बड़े बंदरगाह शामिल हैं, जो मंडल के कुल माल यातायात का 80% से अधिक योगदान करते हैं।

Image

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने माल परिवहन में रचा नया इतिहास (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

अहमदाबाद मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 9 अगस्त 2025 को गांधीधाम क्षेत्र के सनोसरा गुड्स शेड से दहेज के लिए इंडस्ट्रियल सॉल्ट की पहली रेक रवाना की गई। इस रेक में 58 वैगनों में कुल 3851.2 टन इंडस्ट्रियल सॉल्ट लोड किया गया, जिससे रेलवे को ₹31.69 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

चौगुले सॉल्ट वर्क्स (प्रा.) लिमिटेड का था माल

यह माल चौगुले सॉल्ट वर्क्स (प्रा.) लिमिटेड का था। रेक ने कुल 673.57 किलोमीटर की दूरी तय की। अहमदाबाद मंडल पश्चिम रेलवे का प्रमुख माल लदान केंद्र है, जो पूरे जोन की कुल माल ढुलाई का लगभग 40% योगदान देता है। इसमें मुंद्रा, टुना टेकरा और कांडला जैसे बड़े बंदरगाह शामिल हैं, जो मंडल के कुल माल यातायात का 80% से अधिक योगदान करते हैं।

भारतीय रेल की नई सक्रिय विपणन नीति

यह सफलता भारतीय रेल की नई सक्रिय विपणन नीति का नतीजा है, जिसके तहत ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी ज़रूरत के अनुसार समाधान दिए जा रहे हैं। इससे रेलवे को नया व्यवसाय मिलने के साथ उद्योगों को भी तेज, भरोसेमंद और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिली है।

माल परिवहन और राजस्व में और बढ़ोतरी होगी

भविष्य में अहमदाबाद मंडल में 6 और गुड्स कार्गो टर्मिनल (GCT) बनाए जाएंगे। साथ ही नलिया–वायोर नई रेल लाइन बनने से अल्ट्राटेक और अडानी सीमेंट के प्लांट्स को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे आने वाले वर्षों में मंडल के माल परिवहन और राजस्व में और बढ़ोतरी होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article