गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। विमान में सवार एक व्यक्ति जीवित भी मिला है। इस व्यक्ति का नाम विश्वास कुमार रमेश है। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हुई है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ एवं बीएसएफ की तरफ से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Ahamadabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के हताहत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सरकार ने अभी मृतकों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एयर इंडिया का प्लेन जिस मेडिकल हॉस्टल की इमारत पर गिरा वहां भी लोग हताहत हुए हैं। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। विमान में सवार एक व्यक्ति जीवित भी मिला है। इस व्यक्ति का नाम विश्वास कुमार रमेश है। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हुई है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ एवं बीएसएफ की तरफ से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, इस त्रासदपूर्ण घटना पर दुनिया भर के नेताओं ने अपनी शोक संवेदना जाहिर की है। इस हादसे से जुड़े 10 प्रमुख घटनाक्रम इस प्रकार हैं-
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद, विमान ने तेजी से ऊंचाई खोना शुरू कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, विमान लगभग 825 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा था, जिसके बाद वह नीचे गिरने लगा और हादसे का शिकार हो गया।
एयर इंडिया ने यात्रियों से संबंधित पूछताछ के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। यात्रियों में: 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल था। विमान ने स्थानीय समयानुसार 13:38 बजे उड़ान भरी थी।
इस घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'अहमदाबाद की यह त्रासदी हमें स्तब्ध और व्यथित कर गई है। यह दुःख शब्दों से परे है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। मैंने मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों से संपर्क में रहकर मदद सुनिश्चित करने को कहा है।'
एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए अपने जारी बयान में कहा कि 'फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल हो गई। इस समय हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जल्द ही http://airindia.com और हमारे X हैंडल (https://x.com/airindia) पर अपडेट साझा करेंगे।'
दुर्घटना स्थल से धुएं के गुबार उठते देखे गए। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सहित आपातकालीन टीमें मौके पर त्वरित रूप से पहुंचीं। कई घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने बाधारहित राहत कार्यों के लिए क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने X पर लिखा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। हम पूरी तरह सतर्क हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से हालात पर नजर रखे हुए हूं और सभी एजेंसियों को तेज़ और समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपनी शोक-संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में एक लंदन जाने वाली फ्लाइट जिसमें कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे, की दुर्घटना की खबर दिल दहला देने वाली है। मैं लगातार अपडेट ले रहा हूं और मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, यह हादसा एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान (रजिस्ट्रेशन VT-ANB) के साथ हुआ। फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से गैटविक जा रही थी। विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य थे। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर अनन्या देसाई उड़ा रहे थे।
एयर इंडिया की मूल कंपनी टाटा समूह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने X पर लिखा-गहरे दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया फ्लाइट 171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक की उड़ान आज एक दुखद दुर्घटना में शामिल हो गई। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित विश्व के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें